डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने 13 रेल कर्मचारियों को दिए संरक्षा पुरस्कार सतर्कता और उत्कृष्ट कार्य के लिए कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र के साथ 1000 रुपये का नकद पुरस्कार गाड़ी संचालन में अनियमितताओं पर त्वरित कार्रवाई कर सुरक्षित रेल संचालन में दिया योगदान
रिपोर्ट नवीन यादव
झांसी। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अनिरुद्ध कुमार ने 27 जुलाई को सतर्कता एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 रेल कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर मंडल के अधिकारी उपस्थित रहे।
रेल संरक्षा सुनिश्चित करने, सतर्कता एवं सजगता के साथ कार्य करने तथा गाड़ी संचालन के दौरान सामने आई अनियमितताओं पर त्वरित कार्रवाई कर सुरक्षित रेल संचालन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र के साथ 1000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। इस दौरान कर्मचारियों को भविष्य में भी सतर्कता, सजगता और उत्कृष्टता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक नंदीश शुक्ल, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी कोर्डिनेशन अतुल यादव एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन उपस्थित रहे।
संरक्षा पुरस्कार पाने वाले कर्मचारियों में संजीव शर्मा, मेल ट्रेन मैनेजर ग्वालियर; विपरेंद्र सिंह, गुड्स ट्रेन मैनेजर ग्वालियर; अजय कुमार, गुड्स ट्रेन मैनेजर झांसी; शुभम मीना, गुड्स ट्रेन मैनेजर झांसी; अंकित मिश्रा, गुड्स ट्रेन मैनेजर झांसी; अशोक कुमार, कांटेवाला (ए) मुरसरा; कामता प्रसाद कुंभार, कांटेवाला टेहरका; राजू कुशवाह, कांटेवाला (ए) डबरा; सतीश चौधरी, कांटेवाला ग्वालियर; अरुण कुमार नागदेव, लोको पायलट मेल झांसी; नीरज वर्मा, सहायक लोको पायलट झांसी; चेतन साहू, लोको पायलट गुड्स झांसी तथा नौशाद अली, वरिष्ठ सहायक लोको पायलट झांसी शामिल रहे.










