मथुरा जंक्शन पर लिफ्ट बंद, बुजुर्ग महिला यात्री की मदद को आगे आए आरपीएफ अधिकारी अपनी बाहों में उठाकर ट्रेन तक पहुंचाया, मानवीय पहल की सोशल मीडिया पर हो रही सराहना
रिपोर्ट: नवीन यादव
VERDICT NEWS
मथुरा। मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट बंद होने के कारण एक बुजुर्ग महिला यात्री को परेशानी का सामना करना पड़ा। बुजुर्ग यात्री के चलने में असमर्थ होने की जानकारी मिलने पर आरपीएफ के एक अधिकारी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्हें अपनी बाहों में उठाया और सुरक्षित रूप से ट्रेन तक पहुंचाया।
बताया गया कि स्टेशन पर लिफ्ट बंद होने के कारण बुजुर्ग यात्री को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में काफी दिक्कत हो रही थी। ऐसे में आरपीएफ अधिकारी ने तत्काल मानवीय पहल करते हुए बुजुर्ग यात्री की मदद की और उन्हें उनकी ट्रेन तक पहुंचाया।
आरपीएफ अधिकारी की इस संवेदनशीलता का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि रेलवे स्टेशनों पर बुजुर्ग और जरूरतमंद यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट जैसी व्यवस्थाओं का सुचारु संचालन बेहद जरूरी है। वहीं, आरपीएफ अधिकारी की इस पहल ने मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की है।










