मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश राजनीतिक द्वेष भावना पर आधारित : सलीम मंसूरी*

रिपोर्ट नवीन यादव

झांसी। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शकील नदवी के निर्देशानुसार जनपद झांसी में जिलाध्यक्ष सलीम खानजादा के नेतृत्व में जिला महासचिव सलीम मंसूरी की अध्यक्षता में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने की प्रस्तावित कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किए जाने के संबंध में ज्ञापन महामहिम राज्यपाल को जिलाधिकारी झांसी के माध्यम से दिया गया जिसमें चार तथ्यों को बताया गया।

समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा द्वारा ज्ञापन के माध्यम से अवग कराते हुए जिला महासचिव सलीम मंसूरी ने कहा कि जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने की कार्रवाई प्रस्तावित है। यह विषय हजारों विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों तथा स्थानीय नागरिकों के भविष्य से जुड़ा हुआ है। किसी भी प्रकार की प्रशासनिक या कानूनी कार्रवाई संविधान, कानून तथा प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के अनुरूप तथा शिक्षा एवं छात्रों के भविष्य पर विचारोपरांत होनी चाहिए। यदि विश्वविद्यालय में किसी निर्माण के नक्शे या भूमि से संबंधित कोई विवाद है, तो उसका समाधान विधिसम्मत प्रक्रिया के माध्यम से किया जाना चाहिए, ताकि शिक्षा, विद्यार्थियों के हित तथा जनसामान्य का अहित न हो।जनपद रामपुर के क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने व युवाओं का भविष्य उज्जवल बनाने हेतु मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई है जो की लगातार बच्चों को समुचित शिक्षा प्रदान कर रही है। सत्तारूढ़ पार्टी राजनीतिक द्वेष भावना से ग्रस्त होकर उपरोक्त शैक्षिक संस्थान की बिल्डिंगों को ध्वस्त करने हेतु प्रयासरत है जबकि मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण के संबंध में महत्वपूर्ण तथ्य देते हुए आरिफ खान ने कहा कि यूनिवर्सिटी के निर्माण के समय ग्राम सींगनखेड़ा ग्राम पंचायत क्षेत्र में था और उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम 1947 अथवा किसी विधि के अंतर्गत निर्माण की अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं थी। यूनिवर्सिटी के निर्माण के समय ग्राम सींगनखेड़ा आर0बी0 एक्ट 1958 के अंतर्गत रेगुलेटेड एरिया में भी शामिल नहीं था इसलिए भी आर0बी0 एक्ट के अंतर्गत अनुमति प्राप्त किया जाना संभव नहीं था। दिनांक 27.09.2024 को रामपुर डेवलपमेन्ट क्षेत्र में 62 नए राजस्व ग्राम शामिल किए गए जिससे ग्राम सींगनखेड़ा को भी शामिल किया गया। इस प्रकार ग्राम सींगनखेड़ा पहली बार दिनांक 27.09.2024 को रामपुर विकास प्राधिकरण में शामिल हुआ जबकि यूनिवर्सिटी का निर्माण उससे पूर्व पूर्ण हो चुका था। रामपुर विकास प्राधिकरण एवं जिलाधिकारी रामपुर द्वारा अवैधानिक तरीके से शिक्षा का मजाक बनाते हुए गरीब बच्चों के हाथों से कलम छीनने व शिक्षा से वंचित किए जाने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान वक्ताओं ने
तथ्यों से स्पष्टता बताते हुए कबा कि मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी, रामपुर के 38 भवनों को तोड़ने का आदेश छात्र एवं शिक्षा हित में नहीं है, केवल सत्तारूढ़ पार्टी के राजनीतिक द्वेष भावना पर आधारित है और विधि विरुद्ध है जिसे निरस्त किया जाना जनहित एवं छात्रहित में आवश्यक है।
समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा उ0प्र0 का यह प्रतिनिधि मण्डल आपसे मांग करता है कि जनहित एवं छात्रहित में मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी, रामपुर के 38 भवनों को तोड़ने का आदेश रद्द करते हुए उचित वैधानिक कार्रवाई करने का कष्ट करें।
इस दौरान सलीम मंसूरी गरौठा, अजय सूद, हाजी मुन्ना, तारिक खान, महिपत झां, वाहिद, जाहिद मंसूरी, नूरूल, आरिफ खान, जाकिर हुसैन, राजेश, साहिल खान, हमीद मकरानी, नासिर सलमानी, शाकिर खान, राशिद खान, कुतुबुद्दीन बेग, एच एस वर्मा, धीरज अहिरवार, रहमत उल्लाह, कय्यूम खान, शहाबुद्दीन, अजहर खान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *