बांके बिहारी की शरण में पहुंचे पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव गुरु पूर्णिमा पर मथुरा-वृंदावन में गूंजी आस्था, साथियों संग ठाकुर जी के दरबार में टेका माथा
रिपोर्ट नवीन यादव
झांसी। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर झांसी-गरौठा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव अपने साथियों के साथ मथुरा-वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने बांके बिहारी जी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और ठाकुर जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धा और भक्ति के साथ गुरु पूर्णिमा पर्व मनाते हुए सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।










