रेलवे बोर्ड ने बढ़ाई शताब्दी एक्सप्रेस में चेयर कार पास की पात्रता पे लेवल 11 से 17 तक के कर्मचारियों को अब 2 के बजाय मिलेंगी 4 सीटें, राजधानी-दुरंतो की 3 एसी पात्रता के बराबर हुआ लाभ
नई दिल्ली। रेलवे बोर्ड ने पे लेवल 11 से 17 तक के रेल कर्मचारियों के लिए शताब्दी एक्सप्रेस की चेयर कार (सीसी) में पास की पात्रता बढ़ाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब संबंधित कर्मचारियों को पहले की 2 सीटों के स्थान पर 4 चेयर कार सीटों की पात्रता मिलेगी।
यह सुविधा प्रिविलेज पास (पीपी), सेवानिवृत्ति के बाद मानार्थ पास (पीआरसीपी) तथा विधवा पास (डब्ल्यूपी) के तहत लागू होगी। रेलवे बोर्ड के इस निर्णय के बाद शताब्दी एक्सप्रेस में चेयर कार की पात्रता को राजधानी और दुरंतो एक्सप्रेस में मिलने वाली 3 एसी की पात्रता के समकक्ष कर दिया गया है। इससे पे लेवल 11 से 17 तक के रेल कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पात्र पासधारकों को यात्रा में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
रिपोर्ट: नवीन यादव










