ब्रेकिंग न्यूज | VERDICT NEWS 🚨 झांसी रेलवे स्टेशन पर सांप निकलने से मचा हड़कंप प्लेटफॉर्म नंबर दो पर स्टॉल के पास रेंगता दिखाई दिया सांप, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
रिपोर्ट नवीन यादव
झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर उस समय हड़कंप मच गया, जब स्टॉल के पास यात्रियों को एक सांप रेंगता हुआ दिखाई दिया। सांप को देखते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और लोग घबराकर इधर-उधर हटने लगे।
घटना के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से स्टेशन परिसर में साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की मांग की है।
रिपोर्ट: नवीन यादव | VERDICT NEWS










