जनसमस्याओं का स्थायी समाधान और पर्यावरण संरक्षण हमारी प्राथमिकता : रवि शर्मा समाधान कार्यालय में विधायक ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश; वृक्षारोपण अभियान में लिया हिस्सा

रिपोर्ट नवीन यादव

झांसी। सदर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि आम जनमानस की समस्याओं का स्थायी और गुणवत्तापूर्ण समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से आज झोकनबाग स्थित समाधान कार्यालय में उन्होंने आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विधायक ने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और आमजन को समयबद्ध तरीके से राहत पहुंचाई जाए।

इसके उपरांत विधायक रवि शर्मा ने माँ वैष्णो देवी मंदिर पहाड़ी, नारायण बाग रोड, झांसी में हेल्पिंग हैंड्स सेवा संस्थान, झांसी के तत्वावधान में आयोजित वृहद वृक्षारोपण अभियान में प्रकृति प्रेमियों के साथ सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने झांसीवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण मिल सके।

रिपोर्ट: नवीन यादव | VERDICT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *