ट्रेन-प्लेटफॉर्म के शातिर चोर पर जीआरपी का शिकंजा, 18 हजार का मोबाइल बरामद ई-कैबिन के सामने दबोचा गया आरोपी, झांसी स्टेशन पर चोरी की वारदातों पर जीआरपी की कड़ी नजर स्वतंत्रता दिवस पर जीआरपी सतर्क, स्टेशन और ट्रेनों में बढ़ाई निगरानी
रिपोर्ट नवीन यादव
झांसी। यात्रियों की सुरक्षा और उनके सामान की चोरी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत झांसी जीआरपी ने ट्रेन व प्लेटफॉर्म से चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 18 हजार रुपये कीमत का वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक रेलवे झांसी विपुल कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी रेलवे झांसी सलीम खान के निकट पर्यवेक्षण तथा जीआरपी थाना प्रभारी विवेक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम रेलवे स्टेशन परिसर और ट्रेनों में अपराध नियंत्रण एवं चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए अभियान चला रही थी।
इसी क्रम में 12 अगस्त 2026 की रात करीब 8 बजे जीआरपी टीम ने झांसी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1/7 पर दिल्ली छोर स्थित ई-कैबिन के सामने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को पकड़ लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से वीवो कंपनी का जेम ग्रीन रंग का मोबाइल फोन बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी की पहचान सुनील उर्फ राजाराम पुत्र हरप्रसाद, उम्र 22 वर्ष, निवासी छितरी, थाना करैरा, जिला शिवपुरी, मध्य प्रदेश के रूप में की।
जीआरपी के मुताबिक बरामद मोबाइल बिना सिम के चालू हालत में था। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(सी)/317(2) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस आरोपी का अन्य थानों से आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है।
गिरफ्तारी में यह पुलिस टीम रही शामिल
कार्रवाई करने वाली टीम में जीआरपी थाना झांसी के प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव, निरीक्षक सतीश कुमार, मुख्य आरक्षी शशिकांत तथा मुख्य आरक्षी अजय कुमार त्रिपाठी शामिल रहे।
रिपोर्ट: नवीन यादव | VERDICT NEWS










