इंस्पेक्टर अमित मीना की सतर्कता से पूर्वा एक्सप्रेस से लापता तीन नाबालिग बच्चियां सकुशल बरामद आरपीएफ की सतर्कता से पश्चिम बंगाल से लापता बच्चियों को प्रयागराज में मिला सुरक्षित आश्रय
रिपोर्ट नवीन यादव
प्रयागराज। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सतर्कता और त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्वा एक्सप्रेस से पश्चिम बंगाल से लापता हुई तीन नाबालिग बच्चियों को प्रयागराज में सकुशल बरामद कर लिया। बच्चियों के मिलने के बाद आरपीएफ ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
आरपीएफ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार मीना की सतर्कता और टीम की सक्रियता के चलते बच्चियों की तलाश में सफलता मिली। रेलवे परिसर और ट्रेनों में लगातार निगरानी के दौरान आरपीएफ कर्मियों ने तीनों नाबालिगों को बुर्के में देखा और सूचना के आधार पर उनकी पहचान की। इसके बाद उन्हें सुरक्षित बरामद कर आवश्यक कार्रवाई की गई।
आरपीएफ की लगातार सक्रियता से जहां लापता नाबालिग बच्चियों को सुरक्षित बरामद किया गया, वहीं रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी सुरक्षा बलों की मुस्तैदी बढ़ी है। अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना रेलवे सुरक्षा बल या जीआरपी को दें।










