यूपी में 52 नेताओं को मिला बुलेटप्रूफ सुरक्षा कवच अखिलेश यादव, मायावती समेत कई बड़े नेताओं को सुरक्षा कवच 11 मंत्रियों सहित 52 नेताओं को मिली बुलेटप्रूफ जैकेट, डेढ़ लाख रुपये प्रति जैकेट की दर से खरीद
रिपोर्ट: नवीन यादव | VERDICT NEWS
झांसी लखनऊ / । उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कई प्रमुख नेताओं और महत्वपूर्ण व्यक्तियों की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। सुरक्षा मुख्यालय ने 52 नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराई हैं। इनमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती समेत कई बड़े नाम शामिल हैं।
प्रदेश सरकार के 11 मंत्री भी बुलेटप्रूफ जैकेट पाने वालों में शामिल हैं। संजय निषाद, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, ओम प्रकाश राजभर और अपर्णा यादव के अलावा स्वतंत्र देव सिंह, जयवीर सिंह और महेंद्र सिंह समेत कई नेताओं को भी सुरक्षा कवच दिया गया है।
सुरक्षा मुख्यालय ने करीब 1.50 लाख रुपये प्रति जैकेट की दर से बुलेटप्रूफ जैकेट खरीदी हैं। पहले चरण में 8 नेताओं और दूसरे चरण में 44 नेताओं को जैकेट उपलब्ध कराई गईं।
उत्तर प्रदेश में कुल 98 नेताओं और महत्वपूर्ण व्यक्तियों को अलग-अलग श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जा रही है। विधानसभा चुनाव से पहले सुरक्षा व्यवस्था में किए गए इस बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।










