मुगलसराय में रेलवे क्वार्टर का ताला तोड़कर चोरी, आरपीएफ एसआईबी इंस्पेक्टर के घर से तीन लाख का माल पार छुट्टी पर गए थे इंस्पेक्टर, पीछे से चोरों ने बनाया सरकारी आवास को निशाना; घटना से रेलवे कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट नवीन यादव

 

मुगलसराय। रेलवे क्वार्टर में रहने वाले आरपीएफ के एसआईबी इंस्पेक्टर के घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर करीब तीन लाख रुपये के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय इंस्पेक्टर छुट्टी पर गए हुए थे। उनके वापस लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था।

बताया जा रहा है कि चोर रेलवे क्वार्टर का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और घर में रखे कीमती सामान को समेटकर फरार हो गए। चोरी की जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा तंत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर संबंधित पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे निगरानी कैमरों के फुटेज खंगालने की कवायद शुरू कर दी।

चोरी गए सामान की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना ने रेलवे कॉलोनी में रहने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *