आरपीएफ ने दरवाजा तोड़कर यात्री को निकाला, इटावा स्टेशन पर मौत पत्नी की सूचना पर आरपीएफ जवानों ने तोड़ा शौचालय का दरवाजा, गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया बिहार से दिल्ली जा रही स्पेशल ट्रेन के एस-6 कोच में करीब तीन घंटे तक बंद रहा यात्री पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, शौचालय में बंद होने की परिस्थितियों की जांच जारी

रिपोर्ट नवीन यादव

इटावा। बिहार से दिल्ली जा रही स्पेशल ट्रेन में उस समय हड़कंप मच गया, जब एस-6 कोच के शौचालय में एक यात्री करीब तीन घंटे तक अंदर बंद रहा। इटावा रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ट्रेन पहुंचने के बाद पत्नी की सूचना पर आरपीएफ जवानों ने शौचालय का दरवाजा तोड़कर यात्री को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

बताया गया कि बिहार निवासी रामआसरे स्पेशल ट्रेन से दिल्ली की ओर जा रहे थे। यात्रा के दौरान वह कोच के शौचालय में चले गए और काफी देर तक बाहर नहीं आए। पत्नी ने इसकी जानकारी आरपीएफ को दी। सूचना मिलते ही जवानों ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और यात्री को बाहर निकाला।

यात्री की हालत गंभीर होने पर उसे तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यात्री किन परिस्थितियों में शौचालय के अंदर बंद हुआ और करीब तीन घंटे तक दरवाजा क्यों नहीं खुल सका।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *