रक्षाबंधन पर्व पर झांसी स्टेशन में जीआरपी-आरपीएफ की सघन चेकिंग पुलिस उपाधीक्षक सलीम खान के नेतृत्व में प्लेटफार्म और सर्कुलेटिंग एरिया में संदिग्ध व्यक्ति व वस्तुओं की जांच

रिपोर्ट नवीन यादव

रक्षाबंधन पर्व पर झांसी स्टेशन में जीआरपी-आरपीएफ की सघन चेकिंग

पुलिस उपाधीक्षक सलीम खान के नेतृत्व में प्लेटफार्म और सर्कुलेटिंग एरिया में संदिग्ध व्यक्ति व वस्तुओं की जांच

झांसी। आगामी रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत रेलवे स्टेशन झांसी पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जीआरपी और आरपीएफ द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक रेलवे झांसी विपुल कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन तथा पुलिस उपाधीक्षक रेलवे झांसी सलीम खान के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव द्वारा पुलिस बल के साथ स्टेशन परिसर में सुरक्षा जांच की जा रही है।

जीआरपी एवं आरपीएफ टीम द्वारा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन परिसर में लगातार निगरानी रखी जा रही है।

रक्षाबंधन पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए जीआरपी और आरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जा रही है। यात्रियों से भी अपील की गई है कि कोई संदिग्ध अथवा लावारिस वस्तु दिखाई देने पर तत्काल जीआरपी या आरपीएफ को सूचना दें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *