सेवानिवृत्त हुए आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक शब्बीर खान, सहकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई योगेश राणा और बब्लू कुमार समेत आरपीएफ अधिकारियों-जवानों ने माला पहनाकर किया सम्मान

रिपोर्ट नवीन यादव

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ थाना में तैनात सहायक उपनिरीक्षक शब्बीर खान सेवा पूर्ण होने के बाद सेवानिवृत्त हो गए। उनके सेवानिवृत्त होने पर आरपीएफ थाना परिसर में विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया।

समारोह में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश राणा, स्टोर रेल कोच फैक्ट्री के थाना प्रभारी निरीक्षक बब्लू कुमार सहित आरपीएफ के उपनिरीक्षक, जवान एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। शब्बीर खान के परिजनों ने भी समारोह में पहुंचकर उनका माला पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान आरपीएफ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शब्बीर खान के सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके कार्यों और योगदान को याद किया। सहकर्मियों ने कहा कि उन्होंने रेल सुरक्षा और यात्रियों की सेवा के प्रति पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन किया।

सेवानिवृत्ति के अवसर पर साथी कर्मचारियों एवं परिजनों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में शब्बीर खान को सम्मान के साथ भावभीनी विदाई दी गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *