डीआरएम अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में राजभाषा पर मंथन नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 78वीं बैठक में हिंदी के प्रयोग और नीति के पालन पर जोर
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 78वीं बैठक हुई। बैठक में राजभाषा नीति के प्रभावी पालन के साथ सरकारी कामकाज में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग पर जोर दिया गया।
बैठक में मंडल के सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान राजभाषा कार्यान्वयन की स्थिति की समीक्षा करते हुए हिंदी के प्रयोग को और प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।
रिपोर्ट: नवीन यादव










