गोरखपुर में झांसी मंडल का जलवा, दीपक शर्मा ने अखिल रेल प्रतियोगिता में हासिल किया प्रेरणा पुरस्कार उत्तर मध्य रेलवे का प्रतिनिधित्व कर उत्कृष्ट प्रदर्शन से हासिल की उपलब्धि प्रशस्ति पत्र के साथ ₹2,500 की पुरस्कार राशि से सम्मानित राजभाषा हिंदी के क्षेत्र में झांसी मंडल का बढ़ाया गौरव झांसी। अखिल रेल राजभाषा प्रतियोगिता

रिपोर्ट नवीन यादव

झांसी। अखिल रेल राजभाषा प्रतियोगिता के अंतर्गत 3 सितंबर 2026 को गोरखपुर में आयोजित अखिल रेल निबंध प्रतियोगिता में उत्तर मध्य रेलवे का प्रतिनिधित्व करते हुए झांसी मंडल के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक दीपक शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मंडल का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रेरणा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

गोरखपुर में आयोजित समारोह में उत्तर पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने दीपक शर्मा को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इसके साथ ही उन्हें ₹2,500 की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।

अखिल रेल स्तर पर आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्तर मध्य रेलवे का प्रतिनिधित्व करना और प्रेरणा पुरस्कार हासिल करना झांसी मंडल के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। दीपक शर्मा की इस सफलता से मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में राजभाषा हिंदी के प्रति उत्साह और प्रोत्साहन को बढ़ावा मिलेगा।

दीपक शर्मा की उपलब्धि ने झांसी मंडल की प्रतिभा और राजभाषा हिंदी के प्रति प्रतिबद्धता को अखिल रेल स्तर पर रेखांकित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *