ललितपुर आरपीएफ का बड़ा शिकंजा, 6.100 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार ऑपरेशन नार्कोस के तहत आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई, करीब 6.50 लाख रुपये का गांजा बरामद
रिपोर्ट नवीन यादव
ललितपुर। ऑपरेशन नार्कोस के तहत आरपीएफ पोस्ट ललितपुर ने जीआरपी ललितपुर के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर एक युवक को 6.100 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 6.50 लाख रुपये बताई गई है।
23 सितंबर 2026 को आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ललितपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 के बीना छोर पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पिट्ठू बैग लेकर जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। बैग से दो पैकेट बरामद हुए, जिनमें क्रमशः 5 किलोग्राम और 1.100 किलोग्राम गांजा मिला। कुल बरामदगी 6.100 किलोग्राम रही।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रताप सिंह पुत्र स्व. राम सिंह, उम्र करीब 37 वर्ष, निवासी गली नंबर-7, भोला रोड, मुल्तान नगर, थाना टीपी नगर, जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।
आरपीएफ पोस्ट ललितपुर की टीम ने आरोपी और बरामद गांजे को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाना जीआरपी ललितपुर के सुपुर्द किया। जीआरपी ललितपुर ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ अपराध संख्या 119/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।
कार्रवाई में शामिल टीम
कार्रवाई में आरपीएफ पोस्ट ललितपुर के सहायक उपनिरीक्षक शशिभूषण मिश्रा और हेड कांस्टेबल हरिकिशन सिंह यादव, तथा जीआरपी निरीक्षक दिनेश सिंह परिहार, उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार, हेड कांस्टेबल हरेंद्र सिंह और हेड कांस्टेबल मोहन सिंह शामिल रहे।










