डीआरएम अनिरुद्ध कुमार के निर्देश पर बरुआसागर स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग, करीब 75 यात्री पकड़े गए अमन वर्मा के आदेश पर एसीएम ने आरपीएफ-जीआरपी के साथ चलाया सघन टिकट जांच अभियान सुबह से ट्रेनों में जांच, पकड़े गए यात्रियों को बस से झांसी रेलवे कोर्ट लाया गया
झांसी। बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ झांसी मंडल में गुरुवार सुबह सघन मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के निर्देश तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के आदेश पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक ने वाणिज्य विभाग की टीम, आरपीएफ और जीआरपी के जवानों के साथ बरुआसागर रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेनों में टिकट जांच की।
सुबह से ही टीम ने बरुआसागर स्टेशन से गुजरने वाली आने-जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों के टिकटों की जांच शुरू की। अभियान के दौरान महिला एवं पुरुष यात्रियों समेत करीब 75 यात्रियों को पकड़ा गया।
चेकिंग के बाद पकड़े गए सभी यात्रियों को बस में बैठाकर झांसी रेलवे कोर्ट लाया गया, जहां संबंधित यात्रियों के खिलाफ रेलवे नियमों के तहत जुर्माने की कार्रवाई की गई।
रेलवे प्रशासन द्वारा इस तरह के सघन टिकट जांच अभियानों का उद्देश्य बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाना तथा यात्रियों को वैध टिकट के साथ यात्रा करने के लिए जागरूक करना है। अभियान के दौरान आरपीएफ और जीआरपी के जवानों की मौजूदगी में जांच व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित किया गया।










