पूर्वी रेलवे में आईजी आरपीएफ ए.एन. सिन्हा की सख्त निगरानी! हावड़ा स्टेशन पर वंदे भारत से उतरे यात्री के बैग से 21 लाख रुपये और सोना बरामद गश्त के दौरान सीआईबी टीम ने ली तलाशी, करीब 30.180 ग्राम सोने के आभूषण भी मिले नकदी और सोने के संबंध में दस्तावेज नहीं दिखा सका यात्री, आयकर विभाग को सूचना

हावड़ा। पूर्वी रेलवे में आईजी आरपीएफ ए.एन. सिन्हा की सख्त निगरानी के बीच हावड़ा स्टेशन पर सीआईबी टीम ने बड़ी कार्रवाई की। स्टेशन के ओल्ड कॉम्प्लेक्स में गश्त के दौरान संदिग्ध यात्री के बैग की तलाशी ली गई। बैग खुलते ही टीम के सामने 21 लाख रुपये नकद और करीब 30.180 ग्राम सोने के आभूषण बरामद हुए।

जानकारी के अनुसार सीआईबी की टीम हावड़ा स्टेशन पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान डाउन पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस से उतरने वाले एक यात्री की गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं। टीम ने उसे रोककर बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में नकदी और सोने के आभूषण मिलने से सुरक्षा टीम भी सतर्क हो गई।

यात्री से इतनी बड़ी रकम और सोने के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह मौके पर संतोषजनक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद बरामद नकदी और सोने को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

अब जांच का फोकस इस बात पर है कि 21 लाख रुपये की नकदी और सोना कहां से आया तथा इसे कहां पहुंचाया जाना था। मामले की सूचना आयकर विभाग को भी दे दी गई है। संबंधित एजेंसियां बरामद सामग्री के स्रोत और उसके संभावित गंतव्य की जांच कर रही हैं।

गौरतलब है कि हाल में हावड़ा स्टेशन से 90 लाख रुपये नकद बरामद होने के बाद सुरक्षा निगरानी और सख्त की गई है। ताजा कार्रवाई ने स्टेशन पर भारी नकदी और कीमती सामान के आवागमन को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता फिर सामने ला दी है।

रिपोर्ट: नवीन यादव |  VERDICT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *