महोबा में आरपीएफ का त्वरित एक्शन, ट्रेन पर पत्थर बरसाने वाला दबोचा खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस के कोच बी-1 का शीशा पत्थर मारकर तोड़ा, वीडियो से हुई आरोपी की पहचान आरपीएफ टीम को देखते ही भागा युवक, पीछा कर बेलाताल स्टेशन पर पकड़ा

महोबा। खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी कर कोच बी-1 के गेट का शीशा तोड़ने के मामले में आरपीएफ महोबा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। घटना की सूचना डीएससीआर झांसी से मिलते ही आरपीएफ टीम सक्रिय हुई और वीडियो में नजर आ रहे आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई।

वीडियो के आधार पर आरपीएफ ने शुरू की तलाश

आरपीएफ पोस्ट महोबा के निरीक्षक प्रदीप सिंह यादव हमराह एएसआई नरोत्तम मीणा के साथ बेलाताल स्टेशन पहुंचे। करीब 15:30 बजे स्टेशन क्षेत्र में तलाश के दौरान प्लेटफार्म नंबर-2 के बाहर पेड़ के नीचे वीडियो में दिखाई दे रहे हुलिए से मिलता-जुलता युवक नजर आया।

भागने लगा तो आरपीएफ ने दौड़ाकर दबोचा

आरपीएफ टीम को देखते ही युवक भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे मौके पर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सोनू माली पुत्र स्वर्गीय हुकम सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम धौररा, थाना जाखलौन, जिला ललितपुर बताया। आरपीएफ के अनुसार आरोपी ने ट्रेन पर पत्थर मारने की बात स्वीकार की।

धारा 153 और 147 रेलवे अधिनियम में मुकदमा

आरोपी को आरपीएफ पोस्ट महोबा लाकर उसके खिलाफ अपराध संख्या 309/2026, धारा 153 एवं 147 रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की अग्रिम जांच एएसआई गंभीर सिंह को सौंपी गई है।

रिपोर्ट: नवीन यादव
VERDICT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *