एसपी रेलवे विपुल श्रीवास्तव और सीओ सलीम खान ने गांधी-शास्त्री को किया नमन झांसी जीआरपी अनुभाग में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, सत्य-अहिंसा और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को अपनाने का संकल्प
झांसी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर 2 अक्टूबर को जीआरपी अनुभाग झांसी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक रेलवे, झांसी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपने आचरण और कर्तव्य में आत्मसात करने का संकल्प लिया।
जीआरपी कार्यालय में सीओ ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
जीआरपी अनुभाग झांसी कार्यालय में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे सलीम खान ने भी दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए पुलिसकर्मियों से जनसेवा और कर्तव्य के प्रति निष्ठा बनाए रखने का आह्वान किया।
थानों और चौकियों में भी कार्यक्रम
जीआरपी अनुभाग झांसी के अंतर्गत आने वाले थानों एवं चौकियों में भी गांधी-शास्त्री जयंती मनाई गई। थाना एवं चौकी प्रभारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों को अपने कार्य और व्यवहार में अपनाने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट: नवीन यादव
VERDICT NEWS










