चलती ट्रेन से गिरा यात्री का सूटकेस, RPF ने खोजकर लौटाया खरार-बांदा के बीच छूटा सामान, सूचना मिलते ही सक्रिय हुआ झांसी मंडल सूचना नियंत्रण कक्ष; RPF ने तलाश कर सुरक्षित पहुंचाया

 

 

झांसी। ट्रेन में सफर के दौरान यात्री का सूटकेस खरार-बांदा के बीच गिर गया। सामान छूटने से परेशान यात्री ने तत्काल इसकी सूचना दी। 23 वर्षीय प्रमोद कुमार पुत्र धीरेंद्र कुमार, निवासी सिरसा, थाना सजेती, कानपुर नगर ने बताया कि वह ट्रेन संख्या 11043 दादर-बलिया एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था। इसी दौरान उसका सूटकेस ट्रेन से गिर गया।

मामले की सूचना झांसी मंडल के सूचना नियंत्रण कक्ष को मिली। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही आरपीएफ कर्मी सक्रिय हुए और खरार-बांदा के बीच संभावित स्थानों पर सूटकेस की तलाश शुरू कर दी।

रेलवे ट्रैक और आसपास के क्षेत्र में खोजबीन के दौरान आरपीएफ को यात्री का सूटकेस मिल गया। बरामद सामान की आवश्यक पहचान एवं सत्यापन के बाद उसे सुरक्षित यात्री प्रमोद कुमार के सुपुर्द कर दिया गया।

सूटकेस वापस मिलने पर यात्री ने राहत की सांस ली और आरपीएफ की तत्परता के लिए आभार जताया। सूचना नियंत्रण कक्ष से तत्काल जानकारी मिलने और आरपीएफ द्वारा समय रहते कार्रवाई किए जाने से यात्री का सामान सुरक्षित बरामद हो सका।

यह कार्रवाई बताती है कि रेल यात्रा के दौरान किसी यात्री का सामान छूटने या गिरने की सूचना मिलने पर समय पर सूचना और त्वरित कार्रवाई से न केवल नुकसान को टाला जा सकता है, बल्कि यात्री का रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर भरोसा भी कायम रहता है।

रिपोर्ट: नवीन यादव | VERDICT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *