श्री गहोई वैश्य पंचायत के पंच डॉ० संदीप सरावगी. सपत्नीक गहोई वूमेन्स क्लब के भव्य गरबा एवं दशहरा मिलन समारोह में हुए सम्मिलित

 

 

*झाँसी*
गहोई वूमेन्स क्लब द्वारा आयोजित गरबा एवं दशहरा मिलन समारोह में श्री गहोई वैश्य पंचायत के पंच डॉ० संदीप सरावगी अपनी पत्नी के साथ विशेष रूप से सम्मिलित हुए। इस अवसर पर क्लब की पदाधिकारियों ने उनका पुष्पमाला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। समारोह में पारम्परिक गरबा नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं दशहरा मिलन के रंगारंग कार्यक्रमों ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।

डॉ० संदीप सरावगी ने अपने संबोधन में कहा कि गहोई समाज की महिलाओं द्वारा इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता, संस्कृति और परंपरा को जीवित रखने का उत्कृष्ट प्रयास है। उन्होंने क्लब की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारियों ने गरबा के आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उपस्थित महिलाओं ने पारम्परिक वेशभूषा में गरबा कर पूरा माहौल उत्सवमय बना दिया। समारोह में सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक यह आयोजन देर रात तक चला।

इस मौके पर क्लब की अनेक सदस्याएँ एवं गणमान्य महिलाएँ उपस्थित रहीं। सभी ने एक-दूसरे को दशहरे की शुभकामनाएँ देते हुए समाज में सौहार्द एवं भाईचारा बढ़ाने का संकल्प लिया। क्लब पदाधिकारियों ने डॉ० संदीप सरावगी सपत्नीक का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समाज हित के कार्यों में उनके सहयोग की अपेक्षा जताई।

रिपोर्ट नवीन यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *