जीत के बाद अखिलेश यादव की अपील, जुलूस नहीं निकालें विजयी एमएलसी, सोशल मीडिया से पहुंचाएं जीत का संदेशकार्यकर्ताओं को सतर्क रहने की सलाह, समर्थन करने वालों की सूची बनाने के निर्देश

 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जीत हासिल करने वाले विधान परिषद सदस्यों (एमएलसी) और उनके समर्थकों को बधाई देते हुए शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जीत की खुशी को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाए। किसी तरह का हो-हल्ला या जुलूस न निकाला जाए, ताकि माहौल खराब होने की स्थिति पैदा न हो।

अखिलेश यादव ने अपने संदेश में आशंका जताई कि राजनीतिक विरोधी माहौल बिगाड़कर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हुड़दंग करने के आरोप लगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी को सतर्क रहने और किसी भी तरह के विवाद से बचने की जरूरत है।

उन्होंने विजयी एमएलसी से कहा कि वे उन कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और शुभचिंतकों की सूची तैयार करें, जिन्होंने चुनाव में उनका समर्थन और सहयोग किया। पार्टी की ओर से इन सभी लोगों का भी अभिनंदन और सम्मान किया जाएगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि वह स्वयं विजयी एमएलसी का अभिनंदन करेंगे। संभव हुआ तो उनके क्षेत्रों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सम्मान भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *