एमएलसी चुनाव में सपा की जीत पर शिवपाल सिंह यादव ने दी बधाई, 2027 में सरकार बनाने का संकल्प दोहराया पीछे रह गए प्रत्याशियों का संघर्ष भी हमारा गौरव, कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला PDA की एकजुटता और जनता के विश्वास से विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक परिणाम का जताया संकल्प

 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश के एमएलसी चुनाव में पार्टी के विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने चुनाव में जीत के लिए संघर्ष करने वाले सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जो साथी कम अंतर से पीछे रह गए, उनका संघर्ष भी समाजवादी पार्टी का गौरव है। उन्होंने ऐसे सभी साथियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि हिम्मत बनाए रखें और संघर्ष जारी रखें, मंजिल उनका इंतजार कर रही है।

उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि आज एमएलसी चुनाव है और कल 2027 का विधानसभा चुनाव। जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं की मेहनत और पीडीए की एकजुटता के बल पर उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाना पार्टी का संकल्प है।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी विजय का शंखनाद हो चुका है और अब 2027 में ऐतिहासिक परिणाम की बारी है। उनके इस संदेश में चुनावी सफलता के बाद कार्यकर्ताओं का उत्साह बनाए रखने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर जोर दिया गया है।

रिपोर्ट: नवीन यादव | VERDICT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *