रामपुरहाट में नवनिर्मित महिला बैरक का उद्घाटन, आरपीएफ महिला कर्मियों को मिलेगी बेहतर सुविधा आईजी ए.एन. सिन्हा सहित वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ उद्घाटन
रामपुरहाट। पूर्वी रेलवे के हावड़ा मंडल के रामपुरहाट में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की महिला कर्मियों के लिए नवनिर्मित महिला बैरक का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पूर्वी रेलवे, हावड़ा के आईजी सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ए.एन. सिन्हा, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (सीनियर डीएससी), हावड़ा तथा वरिष्ठ मंडल अभियंता (सीनियर डीईएन), हावड़ा उपस्थित रहे।
नवनिर्मित महिला बैरक के निर्माण से आरपीएफ की महिला कर्मियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इससे उनके रहने की व्यवस्था अधिक सुविधाजनक होगी और ड्यूटी के दौरान आवश्यक सहूलियत भी मिलेगी।
इस पहल को रेलवे सुरक्षा बल में महिला कर्मचारियों के लिए आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
रिपोर्ट: नवीन यादव | VERDICT NEWS










