चुनाव को लेकर आबकारी विभाग अलर्ट, शराब की दुकानों और गोदामों की सघन जांच बारकोड और क्यूआर कोड स्कैन कर किया स्टॉक का सत्यापन, ओवररेटिंग व मिलावट पर कार्रवाई की चेतावनी

  

मीरजापुर। आगामी चुनावों के मद्देनजर आबकारी विभाग ने अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए निगरानी तेज कर दी है। इसी क्रम में 16 नवंबर को जिला आबकारी अधिकारी ज्ञानेन्द्र नाथ पांडेय के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने जनपद की शराब दुकानों और गोदामों का सघन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, पॉश मशीन से बिक्री का विवरण और सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली जांची गई। इसके अलावा शराब की बोतलों और पेटियों पर लगे बारकोड व क्यूआर कोड स्कैन कर उपलब्ध स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया।

जांच के दौरान अधिकारियों ने दुकान संचालकों और विक्रेताओं को निर्धारित मूल्य पर ही शराब बेचने, किसी भी प्रकार की मिलावट नहीं करने तथा दुकान के निर्धारित परिसर के बाहर शराब की बिक्री नहीं करने के निर्देश दिए।

आबकारी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ओवररेटिंग, अवैध बिक्री और नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दुकानों का संचालन निर्धारित नियमों के अनुसार करने और ग्राहकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देने की हिदायत भी दी गई।

रिपोर्ट: नवीन यादव | VERDICT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *