त्योहार बाद यात्रियों की भीड़ पर रेल मंत्री की सीधी नजर, रेलवे ने झोंकी पूरी ताकत; झांसी समेत कई मंडलों में विशेष इंतजाम विशेष ट्रेनों से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक चौकसी, प्रयागराज, आगरा और झांसी मंडलों में नियंत्रण कक्ष सक्रिय
– त्योहार खत्म होने के बाद बिहार से दूसरे राज्यों को लौटने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है, इसको देखते हुए रेलवे ने बड़ी तैयारी की है।
– रेल मंत्री खुद पटना, मुजफ्फरपुर, राजेंद्र नगर, दरभंगा और दानापुर जैसे स्टेशनों का जायजा लेकर भीड़ और सुविधाओं की समीक्षा कर रहे हैं।
– रेलवे बोर्ड के आदेश पर प्रयागराज, आगरा और झांसी मंडलों समेत उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में विशेष नियंत्रण कक्ष चालू किए गए हैं।
– स्टेशनों पर प्रवेश व्यवस्था कंट्रोल करने, ट्रेनों को समय पर चलाने और जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त अनारक्षित और आरक्षित विशेष ट्रेनें चलाने के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं।
– भीड़ वाले स्टेशनों पर विशेष प्रतीक्षालय बनाए गए हैं, जहां बैठने, पानी, सफाई, अनाउंसमेंट और ट्रेन की जानकारी की व्यवस्था है। उधना स्टेशन पर भी भीड़ कंट्रोल मजबूत किया गया है।
– फुट ओवरब्रिज, एंट्री-एग्जिट गेट पर RPF, GRP, वाणिज्यिक कर्मचारी और मेडिकल टीमें 24 घंटे तैनात रहेंगी। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की मदद के लिए कर्मचारी मुस्तैद रहेंगे।
– रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि निर्देश मानें, धक्का-मुक्की न करें और तय एंट्री-एग्जिट रास्ते से ही जाएं।
रिपोर्टर – नवीन यादव
VERDICT NEWS










