ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार जीआरपी झांसी ने ढाई लाख रुपये का सामान किया बरामद, पुलिया नंबर-9 क्षेत्र के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

झांसी। ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों का मोबाइल फोन एवं कीमती सामान चोरी करने वाले दो आरोपियों को जीआरपी झांसी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पीली धातु के आभूषणों सहित घरेलू उपयोग का सामान बरामद हुआ है। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई गई है।

रेलवे में चोरी, टप्पेबाजी, लूट एवं जहरखुरानी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 16 नवंबर को झांसी से सीलमपुर की ओर जाने वाली रेलवे लाइन के किनारे हजरत बाबा की मजार से करीब 20 मीटर आगे पुलिस टीम ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमर सिंह पुत्र नंदलाल निवासी पुलिया नंबर-9, कब्रिस्तान के पास ठकुरियाना मोहल्ला तथा देवेंद्र कुमार उर्फ सोनू पुत्र सीताराम निवासी पुलिया नंबर-9, बगीचा मोहल्ला, थाना प्रेमनगर, झांसी के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक चैन पैंडल सहित, एक पैंडल, एक अंगूठी और एक झुमकी सहित पीली धातु के आभूषण तथा घरेलू सामान बरामद किया है। बरामदगी की कुल अनुमानित कीमत 2.50 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी चलती ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के मोबाइल फोन एवं अन्य कीमती सामान चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देते थे। मामले में थाना जीआरपी झांसी में मुकदमा अपराध संख्या 359/2026 के तहत धारा 305(सी), 317(2) एवं 3(5) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी लल्लू राम, उपनिरीक्षक रवि सोलंकी, हेड कांस्टेबल अरविंद यादव और कांस्टेबल पुष्पेंद्र पाल शामिल रहे। वहीं रेलवे सुरक्षा बल की ओर से सहायक उपनिरीक्षक नवीन कुमार एवं हेड कांस्टेबल तोसीष ने भी कार्रवाई में सहयोग किया।

रिपोर्ट: नवीन यादव | VERDICT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *