मानव तस्करी रोकने के अभियान में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त दीपक आजाद ने साझा की जानकारी प्रयागराज में राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित, पीड़ितों के बचाव और पुनर्वास पर हुआ मंथन

 

प्रयागराज। मानव तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक समस्या की रोकथाम और पीड़ितों के पुनर्वास को लेकर 19 नवंबर को प्रयागराज स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त दीपक आजाद ने सहभागिता करते हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की ओर से मानव तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी साझा की।

उन्होंने अभियान के तहत आरपीएफ की भूमिका, मानव तस्करी की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों की पहचान और पीड़ितों को सुरक्षित बचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में मानव तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, संयुक्त कार्रवाई और पीड़ितों के पुनर्वास को लेकर भी चर्चा हुई।

रिपोर्ट: नवीन यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *