बैठक में वाणिज्य कर, परिवहन से डीएम नाराज, लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली पर लगाई फटकार

मासिक समीक्षा बैठक में डीएम ने वाणिज्य कर, आबकारी, परिवहन एवं स्टाम्प रजिस्ट्रेशन विभाग के मासिक लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए वसूली बढ़ाए जाने के साथ जीएसटी चोरी और अवैध परिवहन रोकने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में कर-करेत्तर एवं विविध देय सहित प्रवर्तन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक ली। जिसमें वाणिज्य कर विभाग, परिवहन विभाग एवं स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग द्वारा मासिक लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कम होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों को वसूली बढ़ाए जाने के निर्देश देते हुए इन्फोर्समेंट के कार्यों पर असंतोष व्यक्त किया। फटकार लगाते हुए वसूली में प्रगति न होने पर प्रवर्तन कार्य को और संवेदनशील और गंभीरता से किए जाने के निर्देश दिए ताकि जीएसटी चोरी की संभावनाओं को रोका जा सके और वार्षिक लक्ष्य को भी पूरा किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *