बाहर का खाना भी खाएं और सेहत भी रहे फिट! ऐसे करें अपनी डाइट में नमक को बैलेंस
चाहे घर का बना खाना खा रहे हों या फिर आउटसाइड ईटिंग कर रहे हों, दोनों ही स्थितियों में स्मार्ट चॉइस से आप अपने खाने में नमक का इनटेक कम कर सकते हैं
जब घर पर खा रहे हों
- 1 .हमेशा फ्रेश फूड्स ही चुनें, जैसे फल और सब्जियां, डेयरी प्रोडक्ट्स
- कैन या पैकेट वाली चीजों को सीमित कर दें
- 2.अपने खाने का स्वाद पार्सले, धनिया, पुदीना, बेसिल, लहसुन जैसे ताजे या ड्राई हर्ब्स की मदद से बढ़ाने की कोशिश करें
- 3.दालचीनी, इलायची, जीरा, कालीमिर्च, करी पाउडर जैसे हेल्दी मसाले इस्तेमाल करें
- नमक या सॉस मिलाने से पहले अपना खाना चखकर देखें। अपने टेस्ट बड को कम नमक वाला खाना खाने की आदत डालें।
- 4.कुकिंग के दौरान अपने खाने में नमक और सॉसेस की मात्रा को धीरे-धीरे कम करने की कोशिश करें
- ज्यादा नमक वाले स्नैक्स जैसे आलू के चिप्स या सॉल्टेड नमकीन की जगह ताजे फल या ड्राइड फ्रूट्स, अनसॉल्टेड नट्स लें
-
बाहर खाने के दौरान इन बातों का रखें ख्याल
1.रेस्टोरेंट में कम नमक या बिना ग्रेवी वाली चीजें ऑर्डर करें
- 2.आप शेफ से कम नमक या सॉस में खाना बनाने के लिए कह सकते हैं
- 3.अगर आपने सॉपी डिशेज ऑर्डर की हैं तो फिर अलग से सूप लेने से बचें
- 4.अपने खाने में ऊपर से सॉस या टेबल सॉल्ट ना मिलाएं
- 5.फ्लेवर्ड राइस की जगह प्लेन राइस ऑर्डर करें
शॉपिंग के दौरान भी कम कर सकते हैं कंट्रोल
1.कुछ भी लेने से पहले डिब्बे पर छपे लेबल को जरूर पढ़ें। ऐसे प्रोडक्ट्स लें, जिनमें सोडियम की मात्रा कम हो या जिस पर “लो सोडियम” या “नो एडेड सॉल्ट” लिखा हो।
2.अगर सामग्री की लिस्ट में पहली तीन चीजों में सॉल्ट या सोडियम हो तो ऐसे प्रोडक्ट लेने से बचें।
3.ज्यादा से ज्यादा हेल्दी लेबल वाले प्रोडक्ट को ही अपनी ग्रॉसरी लिस्ट में शामिल करें










