UP Board Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट पर आज होगा जारी, upmsp.edu.in लिंक पर करें चेक
Live UP Board 10th 12th Result 2026 Updates: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज शाम को 4 बजे जारी होगा। बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर छात्र अपना परिणाम देख सकते हैं।
UP Board 10th 12th Result 2026 | यूपी बोर्ड (UPMSP) के 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षार्थियों का इंतजार आज समाप्त हो रहा है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज शाम 4 बजे आधिकारिक वेबसाइटों upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर परिणाम घोषित करेगा।
छात्र अपने रोल नंबर की सहायता से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि परिणाम डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारियों को सावधानीपूर्वक जांच लें। किसी भी तरह की त्रुटि होने पर तुरंत अपने संबंधित विद्यालय से संपर्क करें।
वेबसाइट से रिजल्ट चेक करने का तरीका (How to check UP Board Results)
- यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको जिस कक्षा का रिजल्ट चेक करना होगा, उस पर क्लिक करना है।
- अब आपको रोल नंबर भरकर सबमिट करना है।
- इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा, जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।










