अधिवक्ता परिषद द्वारा मनाई गई अंबेडकर जयंती।

आज दिनांक 23-03-2026 को कचहरी पुस्तकालय भवन में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर अधिवक्ता परिषद झांसी इकाई द्वारा माल्यार्पण एवं सभा का आयोजन किया गया। जिसमे बाबा साहब द्वारा किए गए कार्यों एवम बताए गए मार्ग पर चलने का प्रण लिया गया। जिसका संचालन महामंत्री हिमांशु राजपूत ने किया। इस अवसर पर परिषद के उपाध्यक्ष एड. प्रशान्त नारायण, जिला मंत्री एड. आशुतोष अवस्थी, मीडिया प्रभारी एड. दीपक नामदेव, एड. नरेन्द्र कुमार, एड. योगेंद्र कुमार मिश्रा एवं अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे। आभार जिला मंत्री नवीन मट्टू एडवोकेट ने व्यक्त किया।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर जी ने समाज में समानता, न्याय और अधिकारों के लिए जो कार्य किए, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके विचारों को अपनाकर ही हम एक समतामूलक समाज की स्थापना कर सकते हैं।

कार्यक्रम में अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। अंत में सभी ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *