मलिन बस्ती में चलाया गया अग्निशमन जागरूकता अभियान 

झांसी। जैसे-जैसे पारा बढ़ता जा रहा है आग लगने की घटनाएं भी निरंतर बढ़ती ही जा रही हैं ऐसे में झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के आदेशानुसार व मुख्य अग्निशमन अधिकारी राज किशोर राय के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर अग्निशमन जागरूकता अभियान चला कर आम जनमानस को जागरूक किया जा रहा है इसी के क्रम में आज झांसी के ग्राम डेली स्थित मलिन बस्ती में उत्तर प्रदेश फायर सर्विस एवं आपात सेवा में वरिष्ठ अग्नि सचेतक डॉक्टर सुश्री प्रगति शर्मा के संयोजन में अग्निशमन जागरूकता अभियान चलाया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ अग्नि सचेतक बृजेंद्र शर्मा विराजमान रहे व अध्यक्षता ग्राम प्रधान दशरथ ने की।

जागरूकता अभियान में मुख्य अतिथि बृजेंद्र शर्मा ने हाल ही में हुई स्कूटी वाली घटना का हवाला देते हुए समझाया कि हमें किसी भी मामले में लापरवाही कतई नहीं बरतनी चाहिए। सदैव सतर्क व सजग रहना चाहिए जिससे कि किसी भी प्रकार की आगजनी की घटना न घटने पाएं ।

उक्त अवसर पर अग्नि सचेतक दीपशिखा शर्मा ,फायरमैन शाहरुख खान ,आशुतोष अवस्थी, गोपाल सहरिया ,रामबाबू व बड़ी संख्या में आदिवासी व ग्रामीण जन उपस्थित रहे कार्यक्रम में विशेष सहयोग प्रदान करने वाली वी सी सखी सपना अहिरवार को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।

अभियान का संचालन डॉ प्रगति शर्मा व आभार ग्राम प्रधान दशरथ ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *