दूध, CNG के बाद अब पेट्रोल-डीजल भी महंगा… 3.25 रुपये प्रति लीटर तक बढ़े दाम
केंद्र सरकार ने देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 3.25 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी हैं। जिससे दिल्ली, मुंबई सहित कई शहरों में नए दरें लागू हो गई हैं।
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 3.25 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी हैं। नई दिल्ली में, पेट्रोल की कीमतें 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई, जबकि डीजल की कीमतें 87.67 रुपये से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गई।
इसके साथ ही देश के अन्य राज्यों में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ गई है। मुंबई की बात करें तो पेट्रोल 106.68 और डीजल 93.14 प्रति लीटर के पास पहुंच गया है। कोलकाता में पेट्रोल 108.74 और डीजल 95.13 प्रति लीटर हो गया।
चेन्नई में पेट्रोल 103.67 और डीजल 95.25 प्रति लीटर पर बिक रहा है। इसके अलावा अन्य राज्यों की बात करें तो आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल जैसे कुछ राज्यों में पेट्रोल की कीमतें 110 के पार पहुंच गई हैं, जबकि बाकी अन्य राज्यों में डीजल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के करीब है।
देश के प्रमुख शहरों में नए दरें लागू
पेट्रोल की कीमतें :
नई दिल्ली – 97.77 प्रति लीटर
कोलकाता – 108.70 प्रति लीटर
मुंबई – 106.68 प्रति लीटर
चेन्नई – 103.67 प्रति लीटर
गुड़गांव – 98.47 प्रति लीटर
नोएडा – 97.78 प्रति लीटर
बेंगलुरु – 106.21 प्रति लीटर
भुवनेश्वर – 104.19 प्रति लीटर
चंडीगढ़ – 97.27 प्रति लीटर
हैदराबाद – 110.89 प्रति लीटर
जयपुर – 107.97 प्रति लीटर
लखनऊ – 97.55 प्रति लीटर
पटना – 108.55
तिरुवनंतपुरम – 110.58
डीजल की कीमतें:
नई दिल्ली – 90.67 प्रति लीटर
कोलकाता – 95.13 प्रति लीटर
मुंबई – 93.14 प्रति लीटर
चेन्नई – 95.25 प्रति लीटर
गुड़गांव – 90.94 प्रति लीटर
नोएडा – 91.02 प्रति लीटर
बेंगलुरु – 94.10 प्रति लीटर
भुवनेश्वर – 95.74 प्रति लीटर
चंडीगढ़ – 85.25 प्रति लीटर
हैदराबाद – 98.96 प्रति लीटर
जयपुर – 93.23 प्रति लीटर
लखनऊ – 90.82 प्रति लीटर
पटना – 94.63
तिरुवनंतपुरम – 99.35










