मानसून आने से पहले झारखंड के आसमान से आफत, बिजली गिरने का खतरा बढ़ा
Jharkhand Weather Alert: मानसून से पहले झारखंड, खासकर धनबाद में वज्रपात का खतरा बढ़ गया है, मौसम विभाग ने गर्जन और तेज हवाओं की संभावना जताई है.
मानसून से पहले प्री-मानसून गतिविधियों के कारण झारखंड समेत पूर्वी भारत में वज्रपात का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अगले कई दिनों तक गर्जन, तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना जताई है।
धनबाद के मानसून विशेषज्ञ डॉ. एसपी यादव के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी और बढ़ती गर्मी के टकराव से प्री-मानसून के दौरान आकाशीय बिजली की घटनाएं अधिक होती हैं। उन्होंने कहा कि गर्जन सुनते ही खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहना चाहिए।










