सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा नवाबाद पुलिस का मानवीय चेहरा, हर कोई कर रहा तारीफ
झांसी। मनमानी ओर खराब व्यवहार के लगते आरोपों के चलते पुलिस की छवि धूमिल हो रही। लेकिन पुलिस छवि धूमिल करने वाले सभी पुलिस कर्मी नहीं होते उनमें से कुछ पुलिस कर्मी की छवि बिगाड़ते है तो कुछ पुलिस कर्मी की छवि बनाने का भी कार्य करते है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें नवाबाद थाना की महिला दरोगा ओर हैड कांस्टेबल ने मानवता की मिसाल पेश की। इस वीडियो में पुलिस के मानवीय चेहरे को देख लोग पुलिस इस कार्य की काफी सराहना करते हुए प्रशंसा कर रहे है।
मामला इस यह है कि उड़ीसा के सुंदरगढ़ ग्राम टेंसा निवासी श्रीमती बबीता अंजली कौर देश विदेश में लगने वाले प्रदर्शनी मेले में मौत का कुआं में बाइक चलाती थी, जिसे मीडिया की सुर्खियों में बुलेट रानी का नाम दिया गया था। लेकिन उसके पति की मृत्यु के बाद उसका मानसिक संतुलन बिगड़ने लगा ओर एक दिन वह मौत का कुआं में बाइक चलाते हुए गिर गई जिससे उसके शरीर में कई स्थानों पर चोट आने पर अब वह अपाहिज हो गई। रोजगार घर मकान सब कुछ बर्बाद हो जाने के बाद अब वह जहां जहां मेला लगता है वहां पहुंच कर मेला संचालकों से मदद मांग कर अपना ओर अपने बेटे का परिवार पाल रही है। बबीता अंजली कौर कुछ दिन पूर्व अलीगढ़ गई थी जहां उसकी हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज किसी ने ट्रेन यात्रा के दौरान भर्ती करा दिया था। आज मेडिकल कॉलेज में उसके साथ किसी ने अभद्रता कर दी। इस पर बबीता कौर अपने पुत्र के साथ दो दिन से भूखी प्यासी जिलाधिकारी कार्यालय दोपहर तीन बजे बजे पहुंची। जहां कोई अधिकारी नहीं मिलने पर वह जिलाधिकारी कार्यालय के गेट पर बैठ है। इसकी सूचना मिलते ही नवाबाद थाना में तैनात महिला उपनिरीक्षक श्रीमती संगीता कुमारी, हैड कांस्टेबल शैलेंद्र शुक्ला पुलिस टीम के साथ पहुंचे। जहां बीमारी से ग्रसित बबीता अंजली ओर उसके पुत्र की बात सुनी। इस दौरान बबीता अंजली के पुत्र ने बताया कि वह लोग दो दिन से भूखे है इस पर पुलिस उन्हें थाना नवाबाद लेकर आई जहां दोनों को आराम से बैठा कर ठंडा पानी पानी पिलाकर भोजन कराया। इसके अलावा पुलिस ने दोनों मां बेटे को अस्वस्थ्य किया कि वह उन्हें उड़ीसा तक भिजवाने की व्यवस्था कर देगी। पुलिस के इस मानवीय कार्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।










