झांसी में बनेगा पशु अस्पताल, घायल पशुओं को मिलेगा मुफ्त इलाज; पांच एकड़ में निर्माण को कैबिनेट की मंजूरी

झांसी में बेसहारा और घायल पशुओं के लिए पशु चिकित्सालय और गो आश्रय स्थल स्थापित होंगे, जहाँ नि:शुल्क उपचार मिलेगा। कैबिनेट ने दया भावना फाउंडेशन के साथ एमओयू को मंजूरी दी, साथ ही कृषि मंडी यूजर चार्ज माफ करने का प्रस्ताव भी स्वीकृत किया।

बेसहारा पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने और घायल पशुओं के उपचार के लिए झांसी में पशु चिकित्सालय और गो आश्रय स्थलों की स्थापना कराई जाएगी। पशु चिकित्सालय में पशुओं को निश्शुल्क उपचार दिया जाएगा।

पांच एकड़ भूमि पर प्रस्तावित इस योजना के लिए दया भावना फाउंडेशन के साथ पशुपालन विभाग द्वारा समझौता ज्ञापन (एमओयू) किए जाने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने बुधवार को स्वीकृति दे दी है।

किया जाएगा एमओयू

इसके तहत झांसी की मोंठ तहसील की ग्राम सभा बम्हौली में पशुपालन विभाग की पांच एकड़ भूमि पर दया भावना फाउंडेशन सोनागिरी की झांसी द्वारा गो आश्रय स्थलों की स्थापना, पशुचिकित्सा और अन्य गतिविधियों के संचालन के लिए शर्तों के साथ एमओयू किया जाएगा।

संस्था द्वारा गो आश्रय स्थल, पशुचिकित्सालय का निर्माण आदि अपने खर्च पर किया जाएगा। सभी प्रकार के घायल पशुओं, हाईवे पर घायल गोवंशी आदि और पशुपालन विभाग व तथा जिला प्रशासन के निर्देश पर अन्य पशुओं की चिकित्सा निश्शुल्क की जाएगी। पशु चिकित्सालय के निर्माण के बाद शेष भूमि पर गोशाला निर्माण व हरा चारा उत्पादन किया जायेगा। भूमि पर पशुपालन विभाग का स्वामित्त्व बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *