कैंट बोर्ड बबीना झाँसी मे ऋषि भारतीय और अमित करौसिया ने उठाई ठेका प्रथा समाप्त करने की आवाज
बबीना झाँसी : आज दिनांक 03/06/2026 को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की अमित करौसिया वाल्मीकि प्रदेश महासचिव ने जिसमे अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज और अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी ट्रेड यूनियन के संयुक्त तत्वधान मे और मा. ऋषि कुमार भारतीय राष्ट्रीय महासचिव/ बुंदेलखंड प्रभारी अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी ट्रेड यूनियन जी के नेतृत्व मे सम्बोधित ज्ञापन प्रधानमंत्री भारत सरकार व उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री को मुख्य अधिशासी अधिकारी छावनी परिषद बबीना द्वारा अवगत करया की छावनी परिषद बबीना मे ठेका प्रथा समाप्त कर ठेके मे लगे सभी सफाई कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी के पद पर नियुक्ति की मांग करते हुए। ऋषि भारतीय जी ने कहा है की सफाई पेशे से जुड़े लोग ज्यादातर वाल्मीकि समाज से आते है जो की दलितों मे भी आखरी पायदान पर आते है जिनके मा. प्रधानमंत्री जी श्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रयागराज मे पैर धुलाये गए थे और सम्मानित किया गया था उन सफाई कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की और पवन करौसिया प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री मा. श्री योगी आदित्य नाथ जी ने उन्हें सफाई सैनिक कहा कर सम्मानित किया और साथ ही अमित करौसिया वाल्मीकि प्रदेश महासचिव ने कहा की जिन सफाई कर्मचारियों ने कोरोना जैसी महामारी के समय जब खुद के परिवार के लोग एक दूसरे से दूर भाग रहे थे तब यह सफाई कर्मचारी उन मरीजों की सेवा की प्रधानमंत्री मा. नरेन्द्र मोदी जी ने उन्हें कोरोना योद्धा कह कर सम्मानित किया लेकिन ठेकेदारी प्रथा पर उन सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न और शोषण अब सहन नहीं होगा। इसीलिए मा. प्रधानमंत्री और उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री जी से सभी सफाई करचारियों को सरकारी सफाई पद पर नियमित करने की माग की। ज्ञापन मे उपस्थित सर्वश्री अमित करौसिया वाल्मीकि , अरुण वाल्मीकि जी (बबीना), संजय मेहरौलिया जी, जी, नरेन्द्र करौसिया जी, जितेंद्र कंज़रया जी,आकाश जी, आदि लोग उपस्थित रहे।
भवदीय
अमित करौसिया वाल्मीकि
प्रदेश महासचिव
अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज नई दिल्ली (रजि0)










