बबीना विधानसभा में शिक्षा क्रांति: ₹23.79 करोड़ की लागत से बना अत्याधुनिक मॉडल कंपोजिट विद्यालय विधायक राजीव सिंह पारीछा के प्रयासों से ग्राम बैदौरा में खुला आधुनिक शिक्षा का द्वार, प्री-प्राइमरी से कक्षा 12वीं तक होगी पढ़ाई
झांसी। बबीना विधानसभा क्षेत्र को शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में एक और बड़ी ऐतिहासिक सौगात मिली है। क्षेत्र के लोकप्रिय भाजपा विधायक राजीव सिंह पारीछा के विशेष प्रयासों से ‘शिक्षित बबीना – विकसित बबीना’ के संकल्प को साकार करते हुए ग्राम बैदौरा में एक भव्य और सर्वसुविधायुक्त विद्यालय का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इस आधुनिक शिक्षण संस्थान के शुरू होने से ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को अब उच्च स्तर की शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
*₹2,379.74 लाख की भारी-भरकम लागत से हुआ भव्य निर्माण*
विभागीय आंकड़ों और विधायक कार्यालय से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय परियोजना के अंतर्गत बबीना विधानसभा (222) के ग्राम बैदौरा में इस आधुनिक विद्यालय का निर्माण कराया गया है। इस पूरे प्रोजेक्ट पर कुल ₹2,379.74 लाख (तेईस करोड़ उनासी लाख चौहत्तर हजार रुपये) की भारी-भरकम लागत आई है। इस परिसर में प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए विश्वस्तरीय क्लासरूम, आधुनिक प्रयोगशालाएं और खेल मैदान तैयार किए गए हैं।
*विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव*
यह अत्याधुनिक शिक्षण संस्थान ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास का सशक्त केंद्र बनेगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह संस्थान सुदूर ग्रामीण अंचल के छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखेगा, जिससे वे देश और दुनिया के किसी भी मंच पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए सक्षम हो सकेंगे।
विधायक राजीव सिंह पारीछा ने बताया कि ‘बबीना विधानसभा का प्रत्येक बच्चे को बेहतर शिक्षा एवं समान अवसर प्राप्त हों’ यही हमारी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘मिशन 2027’ के विजन के अनुरूप इस अत्याधुनिक कंपोजिट विद्यालय को धरातल पर उतारा गया है। इस अभूतपूर्व सौगात के मिलने पर समूचे क्षेत्र के अभिभावकों, किसानों और विद्यार्थियों ने विधायक और प्रदेश सरकार के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की है।
*धरातल की आवाज़: अब ग्रामीण बच्चों को भी मिलेगी कॉन्वेंट जैसी शिक्षा*
शहर जाने की मजबूरी और भारी खर्च से मिली मुक्ति””हमारे ग्रामीण इलाकों में कक्षा 12वीं तक अच्छे और आधुनिक स्कूलों की भारी कमी थी। बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए भारी-भरकम फीस देकर झांसी शहर भेजना पड़ता था, जिससे गरीब किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ता था। अब हमारे अपने गाँव बैदौरा में ₹23.79 करोड़ की लागत से इतना भव्य सरकारी मॉडल स्कूल बन जाने से हमारी बरसों पुरानी चिंता दूर हो गई है। विधायक राजीव सिंह पारीछा जी का बहुत-बहुत आभार।”
— रामकुमार राजपूत, स्थानीय किसान एवं अभिभावक (ग्राम बैदौरा)”
*गाँव की बेटियों को आगे बढ़ने का मिलेगा समान अवसर*
परिवहन और सुरक्षा की दिक्कतों के कारण कई लोग बेटियों को हाईस्कूल या इंटरमीडिएट के बाद आगे की पढ़ाई के लिए शहर नहीं भेज पाते थे। इस अत्याधुनिक कंपोजिट विद्यालय में प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई एक ही छत के नीचे होगी, जिससे गाँव की बेटियों की शिक्षा को पंख लगेंगे। आधुनिक लैब और सर्वसुविधायुक्त कक्षाओं के साथ यह संस्थान हमारे नौनिहालों के भविष्य की मजबूत नींव रखेगा।”— सुश्री आरती अहिरवार, स्थानीय समाजसेविका एवं प्रबुद्ध नागरिक (बबीना क्षेत्र)










