झांसी की धरती के लाल: यादव समाज के दो युवा आईपीएस अधिकारियों ने देशभर में बढ़ाया जनपद का मान, युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत
रिपोर्ट : नवीन यादव
झांसी। झांसी जनपद की प्रतिभाएं देशभर में अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं। विशेष रूप से यादव समाज से आने वाले दो युवा भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों ने अपने उत्कृष्ट कार्यों और प्रशासनिक दक्षता के बल पर जनपद का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
अभिषेक यादव (आईपीएस, हिमाचल प्रदेश कैडर) वर्ष 2015 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश पुलिस में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए उल्लेखनीय सेवाएं दी हैं। चम्बा और सोलन जिलों में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में कार्य करने के बाद वर्तमान में वे हिमाचल आर्मड पुलिस, जुंगा (शिमला) में कमांडेंट के पद पर तैनात हैं।
वहीं धीरज यादव (आईपीएस, मेघालय कैडर) वर्ष 2021 बैच के अधिकारी हैं। दिसंबर 2025 में हुए प्रशासनिक फेरबदल के दौरान उन्हें पुलिस अधीक्षक (साइबर), शिलांग (मेघालय) के पद पर नियुक्त किया गया। वे साइबर अपराध नियंत्रण और डिजिटल सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।
यादव समाज के ये दोनों युवा अधिकारी न केवल झांसी बल्कि पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी उपलब्धियां यह संदेश देती हैं कि कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। झांसीवासियों एवं यादव समाज को इन दोनों अधिकारियों की उपलब्धियों पर गर्व है।










