दुर्घटना के मामले में लापरवाही बरतने पर दरोगा, सिपाही समस्पेंड 

झांसी। दुर्घटना में घायल युवक की मौत के बाद परिजनों को सूचना देने ओर आक्रोशित लोगों द्वारा झांसी बबीना राजमार्ग पर जाम लगाए जाने की घटना के बाद एसएसपी ने बबीना थाना की बीएचईएल चौकी में तैनात एक उपनिरीक्षक ओर एक सिपाही को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक बीएच ई एल के ग्राम सिमरावरी निवासी जितेंद्र राजपूत का बुधवार की रात बाइक से जाते समय सामने से आ रही बाइक से एक्सीडेंट हो गया था। जिस पर जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार की दोपहर को उसकी मौत हो गई। जितेंद्र की मौत के बाद घटना की सूचना पुलिस ने परिजनों को दी। इस सूचना पर आक्रोशित जितेंद्र के परिजन ओर ग्रामीणों ने भेल चौकी का घेराव करते हुए पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया था। परिजनों ओर ग्रामीणों का कहना था अगर पुलिस उन्हें दुर्घटना की सूचना समय पर देती तो वह समय पर जितेंद्र का इलाज करा लेते तो उसकी मृत्यु नहीं होती। करीब तीन घंटे तक लगे इस जाम से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी इधर सूचना मिलते ही पुलिस अफसरों सहित भारी पुलिस बल भी मौके पर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात हो गया था। देर रात तक चले प्रदर्शन पर परिजन पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर कार्यवाही की मांग को लेकर डटे रहे। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने देर रात भेल पुलिस चौकी में तैनात दारोगा राजेश यादव ओर सिपाही शान मोहम्मद को निलंबित कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *