दैनिक अमर स्तम्भ समाचार पत्र की ओर से नवनियुक्त आरपीएफ थाना प्रभारी योगेश राणा का सम्मान

 

रिपोर्ट : नवीन यादव

झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर नवपदस्थ रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश राणा का दैनिक अमर स्तम्भ समाचार पत्र की ओर से सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाचार पत्र परिवार की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं।

सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित सदस्यों ने श्री राणा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में आरपीएफ द्वारा यात्रियों की सुरक्षा, रेलवे संपत्तियों की रक्षा तथा अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में प्रभावी कार्य किए जाएंगे।

थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश राणा ने सम्मान के लिए दैनिक अमर स्तम्भ समाचार पत्र परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यात्रियों की सुरक्षा एवं रेलवे परिसर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने आमजन से भी सुरक्षा संबंधी मामलों में सहयोग की अपील की।

इस अवसर पर समाचार पत्र परिवार के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *