योगेश राणा ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन आरपीएफ थाना प्रभारी का पदभार संभाला

 

रिपोर्ट : नवीन यादव

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) थाने में निरीक्षक योगेश राणा ने थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। वे आगरा से स्थानांतरित होकर झांसी पहुंचे हैं।

मूल रूप से हरियाणा के निवासी योगेश राणा रेलवे सुरक्षा बल में अपने लंबे अनुभव और कुशल कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। इससे पूर्व वे दादरी, हाथरस, सूबेदारगंज, कानपुर तथा आगरा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण आरपीएफ इकाइयों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

पदभार ग्रहण करने के बाद निरीक्षक योगेश राणा ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा, रेलवे संपत्ति की रक्षा तथा अपराध नियंत्रण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने अधिकारियों एवं जवानों के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की बात कही।

झांसी मंडल में उनकी नियुक्ति से आरपीएफ को उनके अनुभव का लाभ मिलेगा तथा रेलवे परिसर एवं ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *