झांसी पुलिस में राजपत्रित अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

 

रिपोर्ट नवीन यादव

झांसी। जनपद झांसी में राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण तथा नवागत पुलिस उपाधीक्षकों के आगमन के बाद पुलिस प्रशासन ने अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में तत्काल प्रभाव से बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियों का आवंटन किया है।

जारी आदेश के अनुसार रामवीर सिंह को क्षेत्राधिकारी नगर से स्थानांतरित कर क्षेत्राधिकारी सदर, कार्यालय, लाइन एवं यातायात की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं नवागत पुलिस उपाधीक्षक रक्षपाल सिंह को क्षेत्राधिकारी टहरौली एवं अपराध शाखा का दायित्व दिया गया है।

इसी प्रकार नवागत पुलिस उपाधीक्षक प्रिया सिंह को क्षेत्राधिकारी सदर, लाइन एवं यातायात का कार्यभार सौंपा गया है। जबकि असमा वकार, जो अब तक क्षेत्राधिकारी टहरौली थीं, उन्हें क्षेत्राधिकारी मोठ, साइबर क्राइम एवं कार्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।

यह आदेश 14 जून 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *