रिपोर्ट नवीन यादव

आगरा। ट्रेनों में यात्रियों से जबरन धन वसूली की लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पी. राज मोहन के निर्देशन में आरपीएफ आगरा फोर्ट द्वारा विशेष धरपकड़ एवं जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार कर जबरन पैसे वसूलते पाए जाने पर 42 किन्नरों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार किए गए सभी व्यक्तियों को विधिक कार्रवाई के तहत माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।

रेलवे सुरक्षा बल ने बताया कि अभियान का उद्देश्य ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा जबरन धन वसूली जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। आरपीएफ ने स्पष्ट किया कि यात्रियों को सुरक्षित, भयमुक्त और सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *