स्टेशन निदेशक का पद खाली पड़ते ही बिगड़ी वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन की व्यवस्था, यात्री परेशान

 

रिपोर्ट: नवीन यादव

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर स्टेशन निदेशक का पद खाली होने के बाद व्यवस्थाओं पर प्रतिकूल असर दिखाई देने लगा है। हाल ही में स्टेशन निदेशक सीमा तिवारी के पदोन्नत होकर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक बनने के बाद से स्टेशन निदेशक का पद रिक्त है। इसके बाद स्टेशन की साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं।

यात्रियों का कहना है कि स्टेशन परिसर के कई हिस्सों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। वहीं कई प्लेटफॉर्मों और प्रतीक्षालयों के पास लगे पेयजल नलों में पानी नहीं आ रहा, जिससे भीषण गर्मी में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रेलवे स्टेशन देश के प्रमुख जंक्शनों में शामिल है और प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आवागमन होता है। इसके बावजूद स्टेशन पर स्वच्छता एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की बदहाल स्थिति रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है।

यात्रियों ने मांग की है कि स्टेशन निदेशक के रिक्त पद पर जल्द नियुक्ति की जाए तथा स्टेशन की सफाई, पेयजल और अन्य यात्री सुविधाओं में तत्काल सुधार कराया जाए, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *