डीआरएम अनिरुद्ध कुमार के दिशा-निर्देश पर मुरैना स्टेशन पर टिकट जांच का महाअभियान,

₹2.13 लाख से अधिक का जुर्माना वसूल, वैध टिकट लेकर यात्रा करने का दिया संदेश

  • रिपोर्ट नवीन यादव

  • झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में टिकट जांच व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के दिशा-निर्देश पर तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को मुरैना रेलवे स्टेशन पर सघन फोर्ट्रेस चेकिंग अभियान चलाया गया।

    अभियान के दौरान टिकट जांच दल ने बिना टिकट एवं अनियमित रूप से यात्रा कर रहे 319 यात्रियों को पकड़ा। रेलवे नियमों के तहत इन यात्रियों से 2,13,485 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस कार्रवाई से रेलवे के राजस्व में वृद्धि होने के साथ-साथ यात्रियों को वैध टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति भी जागरूक किया गया।

    अभियान को सफल बनाने में सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक (ग्वालियर) आर.के. वर्मा तथा टिकट जांच स्टाफ रामकेश, राम निवास मीणा, विकास श्रीवास्तव, साजिद अनवर, संजय खरे, अजेन्द्र कुमार एवं अनिल सिकरवार का सराहनीय योगदान रहा।

    रेल प्रशासन ने बताया कि बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा यात्रियों को रेलवे नियमों के पालन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से समय-समय पर ऐसे सघन टिकट जांच अभियान चलाए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *