महापुरुषों की जयंती व बलिदान दिवस पर समाजसेवा का संदेश, बांटा गया शीतल शर्बत
आज माँ भारती के सच्चे सपूत महाराणा प्रताप जी की जयंती, वीर शिवा जी की माँ राजमाता जीजा बाई जी की पुण्यतिथि और गुरु अर्जुन देव महाराज जी का बलिदान दिवस को पवित्र पावन दिवस के रूप मनाया गया I
महापुरुषों की जयन्ती और बलिदान जैसे पवित्र-पावन दिवस पर प्रेम-गंज सेवा समिति के तत्वावधान में ठंडा शर्बत का वितरण का शुभारंभ दोपहर 12.00 बजे से किया गया I
मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष रानू देवलिया एड्. ने कहा कि महापुरुषों के बलिदान और उनकी जयन्ती हमेशा हम सभी को राष्ट्र-भक्ति की प्रेरणा देती रहेंगी I हम सब उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र हित में कुछ करते रहें ऐसी प्रेरणा आज का दिन हमें देता है I
शीतल शर्बत वितरण निश्चित रूप से भीषण गर्मी में एक सुन्दर और सराहनीय प्रयास है I
बतौर विशिष्ट अतिथि योगाचार्य राजेन्द्र सहारिया जी उपस्थित रहे I
इस अवसर पर समिति के चिंटू सरदार,राजीव भल्ला,अनूप शर्मा, रवि वर्मा,प्रदीप रायकवार, वीरेंद्र श्रीवास, मीडिया प्रभारी रोहित सक्सेना,वार्ड अध्यक्ष राहुल सैन ,रोहित श्रीवास, शिवशंकर रायकवार , विनय शुक्ला, मोनू नामदेव, सनी भैया सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे I










